बच्चो को खाना कैसे खीलाये?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 10:55

बच्चे में कैसे विकसित करें सही ईटिंग हेबिट्स-

बच्चे को जब भूख लगे तब उसे खाने के लिए चीजें दे लेकिन पेट भरकर ना खिलाएं. ताकि जिस समय पूरा परिवार भोजन करता है, उस समय तक बच्चे को फिर से भूख लग जाए और वो आपके साथ बैठकर खाना खाए.

6 महीने की उम्र से बच्चे को सेमी सॉलिड फूड, जैसे दलिया, खिचड़ी, दाल, हलवा इत्यादि देना शुरू करें और एक साल की उम्र के बाद उसे सॉलिड फूड डेली डायट में दें.

बच्चे को खाना खिलाने के लिए डांटने या डराने की बजाय कुछ क्रिऐटिव तरीके अपनाएं. जैसे, बच्चे के साथ खेलते हुए उन्हें खाना खिलाएं.

खाना खिलाते समय बच्चे को कहानी, कविता या कोई गाना सुनाएं. इस तरह की अलग-अलग स्किल्स आपको भी डिवेलप करनी होंगी. आखिर पेरेंटिंग कोई आसान काम नहीं है!

बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें. छोटे बच्चों को इनसे दूर रखना मुश्किल नहीं है और बड़े बच्चों के लिए फास्ट फूड खाने का सप्ताह में कोई एक दिन निर्धारित कर दें. साथ में उनके सामने शर्त रखें कि हेल्दी खाना खाओगे तभी तुम्हें उस दिन पिज्जा या बर्गर खाने को मिलेगा.

बड़े होते बच्चों को फास्ट फूड से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताएं. ज्यादातर बच्चे 5 साल की उम्र तक आते-आते ही सही और गलत के अंतर को समझने लगते हैं. आप बस उन्हें प्यार से और सही कारणों के साथ समझाने का प्रयास करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info